फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pension demand

मुख्य तहसील दिवस में अलग-अलग मुद्दों को लेकर आंदोलित रहे लोग

Wed, 08 Jul 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 08 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pension demand
 सदर तहसील में मंगलवार को मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया तो गया था गांव वालों की समस्याओं को     सुलझाने के लिए, लेकिन इसका पूरा दिन प्रदर्शनों की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन



 राबर्ट्सगंज के दो वार्डों के लोग जहां मुहल्ले में गंदा पानी बहने पर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे वहीं सुकृत के ग्रामीण समाजवादी पेंशन योजना में पात्रों के चयन में  गड़बड़ी को लेकर नाराजगी जता रहे थे।
विज्ञापन



देवरी मय देवरा के ग्रामीण कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आवाज बुलंत करते नजर आए तो नगवां ब्लाक के भैरोपुर के ग्रामीण चकबंदी लेखपाल, कानूनगो और सहायक चकबंदी अधिकारियों मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी क्रम में नरोत्तमपुर, परिसिया, सौली  आदि गांवों के लोग वसूली में लिप्त लेखपाल पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
राबट्र्सगंज के वार्ड छह और वार्ड नौ नई बस्ती के लोग भारी संख्या में सदर तहसील पर पहुंचे।


यहां लोगों ने नगर पालिका  प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि मुहल्ले के पश्चिमी भाग जहां मछली का  ताला है, वहां नगर के आधे मोहल्ले का सीवर का गंदा पानी तालाब में धर्मशाला रोड तक भरा हुआ है। इसे निकालने की कोई योजना अब तक नहीं बन सकी है।


इसका दुष्परिणाम है कि बरसात के दिनों में ज्यादातर लोगों के घरों में पानी भर जाता है। ठेकेदार ने नाली और खड़ंजा का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। लोगों ने प्रदर्शन के बाद तहसील दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान शेख मोहम्मद कलीम, श्रीनाथ देव, राजू जायसवाल, अमरनाथ सिंह, शिवा जायसवाल, सोनी जायसवाल, एकराम मौजूद रहे।


सदर ब्लाक के सुकृत गांव से समाजवादी पेंशन योजना में पात्रों के चयन में धांधली की शिकायत लेकर तमाम महिलाएं तहसील पहुंचीं। महिलाओं ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को पत्र सौंपकर पात्रों का चयन करने की मांग की। इस दौरान पार्वती, कमला देवी, हेमंती, राजमनी, ललिता, आशा, चंदा, सुनारी, रामा देवी, उर्मिला, फूला, लाची देवी मौजूद रहीं।


नगवां ब्लाक के देवरी मय देवरा के ग्रामीण भी तहसील दिवस में पहुंचे और सस्ते गल्ले के दूकानदार पर गरीबों के अनाज की कालाबाजारी का आरोप लगाया। डीएम को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, बुद्धिराम, रामबली मौजूद रहे।


नगवां ब्लाक के ही भैरोपुर के ग्रामीण भी तहसील पहुंचे। उन्होंने डीएम से मिलकर शिकायत की कि गांव में चकबंदी की कार्रवाई चल रही है। इसका लाभ गांव वालों को नहीं मिल पा रहा है। चकबंदी लेखपाल, कानूनगो और सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय में ही बैठकर मनमानी कर रहे हैं।


ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रामाज्ञा पासवान, बासदेव, रामनाथ, फूल चंद, श्याम नारायण, सरोज सिंह, कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे।



नरोत्तमपुर, परिसिया, सौली और बजरा गांव में तैनात लेखपाल की मनमानी की शिकायत को लेकर ग्रामीण भारी संख्या में तहसील पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने प्रदर्शन  किया और नारेबाजी कर लेखपाल को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed