फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pedestrian dies after being hit by bike

बाइक की चपेट में आने से राहगीर की मौत

Wed, 28 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian dies after being hit by bike
बभनी। रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की देर शाम चपकी के पास तेज रफ्तार बाइक के धक्के से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पेड़ की डाल रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। हादसे में बाइक सवार को भी चोट आई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचरा ग्राम पंचायत के देवरिहवा गांव निवासी त्रिवेणी (45) किसी काम से चपकी बाजार आया था। देर शाम लौटते समय चपकी में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान महुअरिया मोड़ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में त्रिवेणी के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पाकर चाचा मोहर लाल सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना 108 नंबर पर दी गई, लेकिन काफी देर तक एंबुुलेंस नहीं पहुंची। गंभीर रुप से घायल त्रिवेणी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने पेड़ की डाल सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। हादसे में घायल बाइक सवार चपकी निवासी लवकुश (20) को महुअरिया मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed