फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Patients with respiratory disease and corona symptoms should be marked

सांस की बीमारी व कोरोना के लक्षण वाले मरीज किये जाएं चिह्नित

Sat, 11 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Patients with respiratory disease and corona symptoms should be marked
सोनभद्र। जिले के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रमा रमण ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में शनिवार को अफसरों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कोविड-19 एवं संचारी रोगों के रोक-थाम, स्वच्छता एवं सेनिटाजेशन, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, बाढ़ नियंत्रण आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 और संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए घर-घर किये जा रहे सर्वे को अच्छे ढंग से किया जाय। सर्वे के दौरान सामाजिक दूरी व संक्रमण से बचाव संबंधी जन जागरूकता की जाय, सर्वे के दौरान सांस की बीमारी और कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को हर हाल में चिन्हित किया जाय। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीमों को पूरी सुरक्षा दी जाय। मास्क, ग्लप्स, सेनिटाजर, थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर व आवश्यक उपकरण हर हाल में मुहैया करायी जाय। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 12 जुलाई तक सघन रूप से विशेष स्वच्छता, साफ-सफाई, सेनिटाजेशन का अभियान में और तेजी लायी जाय। नोडल अधिकारी ने कहा कि जिले में अभी तक कोविड-19 के संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है, फिर भी हर स्तर से चैतन्य रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग जांच कराने वाले लोगों की निगेटिव रिपोर्ट लोगों को समय से उपलब्ध कराने के लिए सिस्टम और मजबूत किया जाय। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड की क्षमता के अनुसार मरीजों की बेहतर देख-भाल करते हुए उनको स्वास्थ्य लाभ दिया जाय। डीएम एस. राजलिंगम ने बिंदुवार तैयारियों को रखा। इस दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योेगेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ एसके उपाध्याय, एसडीएम यमुनाधर चैहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed