{"_id":"6052cfaa6825be1e685000f3","slug":"patient-hanged-in-toilet-of-drug-de-addiction-center-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिजनों ने नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में कराया भर्ती, शौचालय में लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिजनों ने नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में कराया भर्ती, शौचालय में लगाई फांसी
Thu, 18 Mar 2021 09:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में बुधवार की रात में विजेंद्र(32) ने फांसी लगा ली। मृतक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव का रहने वाला था। परिजनों ने विजेंद्र को 15 दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। मृतक ने गमछे के सहारे फांसी लगाई है।
विज्ञापन