फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panic after notice to vacate the house in ten days

दस दिनों में आवास खाली करने की नोटिस के बाद खलबली

Fri, 20 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Panic after notice to vacate the house in ten days
रेणुकूट। क्षेत्र के पिपरी नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम के एक्सईएन की ओर से नोटिस जारी होते ही सरकारी आवासों में अवैध रूप से कब्जा जमाने वालों में खलबली मच गई है। एक्सईएन ने अवैध ढंग से जमीन कब्जा करने वालों और सरकारी आवासों में रहने वालों को मकान खाली करने के लिए दस दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन

पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र में रह रहे लोगों के पास जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। इस कारण आए दिन भू स्वामित्व को लेकर विभिन्न विभागों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को एक्सईएन की ओर से 10 दिनों के अंदर सरकारी आवासों में रह रहे गैर कर्मचारी, ठेकेदार या अन्य लोगों को आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में खलबली मच गई है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी आबादी भीषण गर्मी में कहां जाएगी। इस संबंध में विभाग की ओर से नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना भी प्रसारित कराई गई। जल विद्युत निगम के सिविल विभाग की ओर से की जा रही इस कार्रवाई से पूरे नगर में बेचैनी बढ़ गई है। अधिशासी अभियंता वाईबी शर्मा का कहना है कि प्रशासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed