{"_id":"677673fc79e0318b7303daeb","slug":"pangolin-had-strayed-from-the-forest-and-entered-the-fields-the-accused-had-kept-it-hidden-in-the-house-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : जंगल से भटककर खेतों में आया था पैंगोलिन, घर में छिपाकर रखे थे आरोपी, पुलिस कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : जंगल से भटककर खेतों में आया था पैंगोलिन, घर में छिपाकर रखे थे आरोपी, पुलिस कर रही कार्रवाई
Thu, 02 Jan 2025 04:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:39 PM IST
सार
रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीव के मिलने की खबर वन विभाग को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने इसे पकड़ा तो पता चला कि कुछ लोगों ने इसे छिपाकर रखा था और इसकी बिक्री का प्रयास कर रहे थे। छिपाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दुर्लभ वन्य जीव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी का मामला सामने आया है। रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र अंतर्गत महरिकला के पास से वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के साथ पिता-पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। जंगल से भटककर खेत में आए पैंगोलिन को आरोपियों ने छिपा दिया था। वह इसकी बिक्री का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
महरिकला के पर्बतवा वन ब्लाॅक कंपार्टमेंट नंबर एक के अंतर्गत विश्वकांति गुप्ता के खेत में पैंगोलिन भटककर आ गया था। गांव के ही कुछ लोगाें ने इसे देखा तो छिपा दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जरहा रेंजर राजेश सिंह को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने संबंधितों से पूछताछ की तो वह पहले पैंगोलिन को जंगल में छोड़ने की दलील देते रहे।
विज्ञापन
सती करने पर अर्जुन बैगा के घर से पैंगोलिन बरामद हुआ। वन्य जीव को कब्जे में लेकर टीम वन रेंज कार्यालय ले आई। साथ ही अर्जुन बैगा, राजेंद्र, शिवचंद्र और उसके पुत्र लवकुश गुप्ता को गिरफ्तार किया। जरहा रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
टीम में वन दरोगा लवलेश सिंह, शिवमंगल, श्यामलाल, फारेस्ट गार्ड आनंद, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।