फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat elections: Huge provisional publication of delimitation of wards

पंचायत चुनाव: वार्डों के परिसीमन का हुज अनंतिम प्रकाशन

Sun, 10 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Huge provisional publication of delimitation of wards
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों के वार्ड ों का अनंतिम प्रकाशन रविवार को हो गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सभी की सीटों की संख्या में कमी आई है। वार्डों के प्रकाशन के बाद अब 11 व 12 जनवरी को लोगों से दावा तथा आपत्तियां ली जाएंगी। क्षेत्र और ग्राम पंचायत की आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय तथा जिला पंचायत के वार्डों के संबंधित आपत्तियां अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के कार्यालय में ली जाएगी। दावा तथा आपत्तियां लेने के बाद 13 व 14 जनवरी को इनका निस्तारण किया जाएगा। फिर अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।ं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों पर है। जनसंख्या निर्धारण का कार्य होने के बाद अब ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत के वार्डों का निर्धारण कर रविवार को अनंतिम प्रकाशन किया गया। इसमें जिला पंचायत में अब 33 की जगह 31 वार्ड किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। इस बार आबादी के हिसाब से सबसे छोटा जिला पंचायत वार्ड नगवां और सबसे बड़ा जिला पंचायत वार्ड कोटा (म्योरपुर) है। जिला पंचायत वार्ड नगवां की आबादी 31387, बरहमव्शरी 49447, रामगढ़ 51348, सोढ़ा 51165, तरावां 47651, हिंदुआरी 47660, मधुपुर 50991, रामपुर 51393, चुर्क 55146, सलखन 50220, सिरसिया ठकुराई 47534, और सरंगा की आबादी 49090 है। इसी तरह जिला पंचायत वार्ड मूर्तिया की आबादी 49031, हिनौती 45125, तिलौलीकला 48462, शाहगंज 51853, पटवध 48980, जुगैल 43064, कचनरवा 52394, निगाई 54939, पनारी 53523, कुलडोमरी 46279, कोटा (म्योरपुर) 55861, जरहां 51119 व किरविल की आबादी 49514 है। इसी तरह जिला पंचायत वार्ड म्योरपुर की आबादी 49708, घघरी 52599, बभनी 51375, बघाड़ू 51258, धनौरा 48331 और विंढमगंज जिला पंचायत वार्ड की आबादी 53790 है।
विज्ञापन

इनसेट
नए परिसीमन में बीडीसी वार्डों की संख्या 56 कम हुईं
सोनभद्र। जिले में जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 33 की बजाय 31 करने का प्रस्ताव किया गया है। इसी तरह से वर्ष 2015 के चुनाव में जिले में 637 ग्राम पंचायतें थीं। इनमें से छह ग्राम पंचायतें अनपरा तथा एक ग्राम पंचायत रेणुकूट नगर पंचायत में पूर्ण रूप से शामिल कर ली गई है। इनके अलावा एक ग्राम पंचायत अनपरा तथा एक ग्राम पंचायत रेणुकूट में आंशिक रूप से शामिल की गई है। मुर्धवा ग्राम पंचायत आंशिक रूप से रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल किए जाने के बाद उसके बचे हिस्से को पास के ग्राम पंचायत बेलहत्थी में समायोजित कर लिया गया है। इससे अब ग्राम पंचायतों की संख्या 629 कर दी गई है। इसी तरह से 2015 के चुनाव में बीडीसी वार्डों की संख्या 834 थी। चोपन, ओबरा व रेणुकूट नगर पंचायत के विस्तार तथा अनपरा को नया नगर पंचायत बनाए जाने के बाद परिसीमन में बीडीसी वार्डों की संख्या घटाकर 778 की गई है।
विज्ञापन

..
वर्जन :
जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायतों के वार्डों का परिसीमन कर अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब 11 और 12 जनवरी को प्रस्तावित निर्वाचन सूची पर दावा तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद 13 व 14 जनवरी को दावों तथा आपत्तियों के निस्तारण का कार्य होगा। तत्पश्चात 15 व 16 जनवरी को क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। -विशाल सिंह, डीपीआरओ, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed