फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat Election : Report sought from centers with more than eight hundred voters

पंचायत चुनाव : आठ सौ अधिक वोटरों वाले केंद्रों की मांगी गई रिपोर्ट

Tue, 12 Jan 2021 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Election : Report sought from centers with more than eight hundred voters
सोनभद्र। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने ओबरा, राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील के एसडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीमें आठ सौ से अधिक वोटरों वाले मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए गठित कर दी है। जरूरत पड़ने पर नए केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पहले पूर्व में चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने हर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान स्थलों पर कितने वोटर हैं किसी मतदान केंद्र पर वोटरों की संख्या 800 से अधिक तो नहीं है इसकी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि आठ सौ से अधिक वोटर होने पर नये मतदान केंद्र सार्वजनिक भवन, विद्यालय की उपलब्धता को देखते हुए पुराने मतदान केंद्र के समीप ही नया मतदान स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए टीम को रिपोर्ट मुहैया कराने को कहा गया है। यदि एक ही भवन में पुराने मतदान स्थल के साथ नया मतदान स्थल बनेगा तो नये व पुराने मतदान स्थलों के नाम के साथ क, ख, पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी-दक्षिणी के नाम से स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक मतदान केंद्र अवश्य होगा, भले ही उसमें मतदाताओं की संख्या 800 से कम हो।
विज्ञापन

नये मतदान केंद्र विद्यालयों अथवा अन्य सार्वजनिक भवनों में ही स्थापित किए जाएंगे। किसी निजी भवनों, संस्था के भवन में मतदान केन्द्र नहीं बनेंगे। मतदान स्थल गाँव के किसी प्रभावशाली या दबंग व्यक्ति के दरवाजे के सामने अथवा समीप स्थान पर कदापि स्थापित न किया जाए। जिन मतदान केंद्रों पर आठ सौ से अधिक वोटर है वहां की रिपोर्ट मांगी गई है। - योगेंद्र बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

16 को अंतिम सूची होगी प्रकाशित
सोनभद्र। पंचायत चुनाव के लिए जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों के वार्डों का अनंतिम प्रकाशन रविवार को हो चुका है। 2015 की तुलना में इस बार सभी की सीटों की संख्या में कमी आई है। जिला पंचायत में अब 33 की जगह 31 वार्ड किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। इसी तरह 637 ग्राम पंचायतों की जगह अब ग्राम पंचायतों की संख्या 629 कर दी गई है। बीडीसी वार्डों की संख्या 834 को घटाकर 778 की गई है। 15 जनवरी व 16 जनवरी को क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed