{"_id":"604a5b028ebc3ecbb54f6dc2","slug":"panchayat-election-polling-parties-will-leave-from-ten-places-sonbhadra-news-vns579381392","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: दस स्थानों से पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: दस स्थानों से पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार जिले के सभी दस ब्लाकों में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए स्थानों के चयन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर सभी ब्लाकों में पोलिंग पार्टियों के रवानगी के लिए ऐसे स्थानों को चयनित किया गया है जहां पर यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र नहीं है।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 629 ग्राम प्रधान, 7773 ग्राम पंचायत सदस्य, 31 जिला पंचायत सदस्य और 781 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुुनाव होना है। दस ब्लॉक प्रमुख पद में से तीन अनारक्षित और सात आरक्षित है। 629 ग्राम प्रधान में से अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 12, अनुसूचित जनजाति के लिए 20, अनुसूचित महिला के लिए 47, अनुसूचित के लिए 82, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 58, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 108, महिला के लिए 95 और 207 सीट अनारक्षित है।
जिला प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए तैयारियों को अंतिम में रूप में जुटा है। सभी ब्लॉकों में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि घोरावल ब्लॉक मुख्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। करमा में जन सेवा इंटर कालेज फुलवारी, राबर्ट्सगंज में राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज लोढ़ी, चतरा में राजकीय मॉडल स्कूल रामगढ़, नगवां में बीआरसी नगवां, चोपन में राजकीय पॉलीटेक्रिक कालेज सिंदुरिया, कोन में सुग्रीव साहू राम नरेश महाविद्यालय मोहिद्दीन पुर कोन, दुद्धी ब्लॉक परिसर, बभनी ब्लॉक परिसर औरा म्योरपुर ब्लॉक परिसर से पोलिंग पार्टिंयों को चुनाव सामग्रियों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के सभी दस ब्लाकों में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए स्थानों के चयन की कार्यवाही हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को संपन्न कराया जाएगा। - अभिषेक सिंह, डीएम, सोनभद्र।