{"_id":"66a13d7f00fb2932db00628a","slug":"panchayat-by-election-direct-contest-between-two-villages-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-115905-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव : दो गांवों में सीधा मुकाबला, एक में त्रिकोणीय लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव : दो गांवों में सीधा मुकाबला, एक में त्रिकोणीय लड़ाई
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में ग्राम प्रधान के तीन पदों पर चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। बुधवार को नाम वापसी के दौरान किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया। तीनों गांवों से सात प्रत्याशी मैदान में हैं। अब छह अगस्त को मतदान में ग्रामीण उनके भाग्य का फैसला करेंगे।
चतरा ब्लॉक के कसारी गांव में प्रधान के अनारक्षित पद पर शकुंतला देवी, राधेश्याम और राजू उम्मीदवार हैं। वहीं इसी ब्लॉक के किचार में प्रभावती देवी और मनोज कुमार मैदान में हैं। घोरावल ब्लॉक में खडदेउर ग्राम प्रधान के पद पर शारदा प्रसाद और जागेश्वर ने नामांकन किया था।
किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। अपराह्न तीन बजे के बाद उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरुप सिंह पटेल ने बताया कि प्रधान के तीन पदों के लिए छह अगस्त को सुबह सात बजे से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
घोरावल ब्लॉक के वार्ड संख्या 29 से क्षेत्र पंचायत सदस्य और 22 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर सिर्फ एक-एक नामांकन जमा होने के कारण वहां निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।