फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat building could be built in only three out of 19 villages

19 गांवों में से सिर्फ तीन में बन सके पंचायत भवन

Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building could be built in only three out of 19 villages
चतरा ब्लाक में पंचायत भवन निर्माण कार्य पूरा न होने से सरकार के गांव की सरकार योजना फेल साबित हो रही है। ब्लाक क्षेत्र में कुल 19 ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य लगभग 21 लाख की लागत से होना था। इन भवनों को मार्च तक पूरा कर पंचायत का कार्य प्रारंभ करना था लेकिन अभी तक केवल तीन पंचायत भवन पूर्ण हो सके हैं। संडी, तियरा और केतार को छोड़ सभी 16 पंचायत भवन अधूरे हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं का लाभ देने की बात कही जा रही है तो दूसरी ओर अधूरे पंचायत भवनों से लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा। गौर फरमाने वाली बात है कि पंचायत भवनों में बैठकर कामकाज के लिए 51 पंचायत सहायकों की नियुक्ति भी कर दी गई है और उन्हें तीन माह का मानदेय भी भुगतान भी कर दिया गया। लैपटॉप और कंप्यूटर सहित अन्य सामान भी ग्राम पंचायतों को दिए गए, बावजूद ग्रामीण सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों को कोई भी दस्तावेज लेने के लिए बाजार का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बारे में एडीओ पंचायत सुधाकर राम का कहना था कि अधूरे भवनों का शीघ्र निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed