फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy will be purchased at 80 purchasing centers in the district

जिले में 80 क्रय केंद्रों पर होगी धान की र्खीद 16-23-43

Sat, 19 Sep 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased at 80 purchasing centers in the district
जिले में 80 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से होगी धान की खरीद
विज्ञापन

विपणन विभाग ने क्रय केंद्रों की सूची तैयार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिले में सरकारी दर पर किसानों के धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 80 क्रय केंद्र धान खरीदने के लिए बनाए गए हैं। विपणन विभाग ने चयनित केंद्रों की सूची डीएम को भेज दी है। एक नवंबर से केंद्रों पर धन खरीदने का कार्य शुरू हो जाएगा।
प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को सरकारी दर पर किसानों के धान क्रय कराने की व्यवस्था पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए शुद्व पेयजल, धूप से बचने के लिए छांव का इंतजाम, बैठने और रोशनी का प्रबंधन करने को भी कहां गया है। ताकि किसानों को केंद्रों पर धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या न हो सकें। डीएम एस. राजलिंगम ने विपणन विभाग को किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्रय केंद्रों का निर्धारण करते हुए रिपोर्ट मांगा है। अभी तक विपणन विभाग की तरफ से राबट्र्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्वी, बभनी, म्योरपुर, नवसृजित करमा, कोन ब्लॉक में 80 क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 80 धान क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेज दिया गया है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद चयनित केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू करा दी जाएगी। कहा कि अभी तक शासन से धान क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। शासन के मंशानुसार किसानों का धान क्रय कर उनका भुगतान करने की व्यवस्था की जा रही है। सचिवों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------
इनसेट
तौल मशीनों की कराई जा रही मरम्मत
सोनभद्र। पिछले वर्ष जिले में बने क्रय केंद्रों पर रखी हुई तौल मशीनों की मरम्मत भी कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि खरीद शुरू होने पर मशीनें धोखा न दे सकें। केंद्रों पर से धान क्रय करने के बोरों को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एक नवंबर से पहले सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करने की दिशा में कार्य चल रहा है। विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि खरीद शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर जरूरत के अनुसार तौल मशीनें और बोरों की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed