फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy sowing did not happen at seventeen purchasing centers

17 धान क्रय केंद्रों पर एक छटाक धान की नहीं हुई खरीद

Sat, 07 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Paddy sowing did not happen at seventeen purchasing centers
सोनभद्र। जिले के 58 धान क्रय केंद्रों पर 484 किसानों से 25985 क्विंटल धान की खरीद हुई है जबकि 17 क्रय केंद्रों पर अभी तक धान की बोहनी नहीं हुई है। इन केंद्रों पर प्रभारी समेत अन्य कर्मचारी किसानों के आने की राह टक रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 में कुल 1.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य है। खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, एनसीसीएफ, नैफेड, यूपी एग्रो सहित सात एजेंसियां धान खरीद कर रही हैं। धान खरीद के लिए जिले में इस साल कुल 75 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जबकि पिछले साल कर्मचारी कल्याण निगम के पांच केंद्रों को मिलाकर कुल 80 क्रय केंद्रों पर धान खरीद हुई थी। इस साल कर्मचारी कल्याण निगम धान क्रय नहीं कर रहा है। इस वजह से पांच क्रय केंद्र बंद है। धान खरीद के लक्ष्य में कर्मचारी कल्याण निगम के हिस्से का पांच हजार मीट्रिक टन धान मर्ज किया गया है, जो अन्य एजेंसियां खरीद करेंगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि 58 क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो रही है, जहां अब तक 484 किसानों से 25985 क्विंटल धान खरीद किया जा चुका है। अभी 17 क्रय केंद्रों पर धान लेकर किसान नहीं पहुंच रहे है, इसलिए उन केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। क्रय केंद्रों पर बोरी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed