फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy purchase stalled at cone and Ramgarh purchasing center

कोन और रामगढ़ क्रय केंद्र पर धान खरीद ठप

Tue, 08 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase stalled at cone and Ramgarh purchasing center
कोन। रामगढ़ व कोन लैंपस पर धान खरीद न होने से किसानों को कम मूल्य पर धान बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों ने दोनों केंद्रों पर तत्काल धान खरीद शुरू कराने की मांग की है। उधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने तत्काल केंद्रों पर धान खरीद शुरू न होने पर बाजार बंद कर अनशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उधर मंगलवार को कोन क्षेत्र के किसान आनंद गुप्ता, मो. आरिफ, जयदीप गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, विनय कुमार कन्नौजिया सहित कई किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द कोन व रामगढ़ लैंपस पर धान खरीद शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर पिछले माह से धान खरीद नहीं की जा रही है। इसके चलते किसानों को विवश होकर औने-पौने दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों से धान खरीद शुरू कराने की मांग की गई। लेकिन अब तक धान की खरीद शुरू नहीं हुई। उधर कोन के व्यापार मंडल अध्यक्ष विजयशंकर जायसवाल ने कहा कि लैंपस पर शीघ्रधान खरीद शुरू नहीं होने पर अनशन शुरू किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में जबकि एआर कोआपरेटिव टीएन सिंह का कहना है कि रामगढ़ में धान की खरीद की जा रही है। कोन क्रय केंद्र पर उठान न होने से धान खरीद बंद चल रही है। धान का उठान कराने के लिए संबंधितों से संपर्क किया जा रहा है। धान का उठान होते ही खरीद शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed