फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy procurement target reduced, seven purchasing

Sonebhadra News: धान खरीद का लक्ष्य घटा, बढ़ गए सात क्रय केंद्र

Tue, 31 Oct 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement target reduced, seven purchasing
सोनभद्र। जिले में 94 क्रय केंद्रों पर धान खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। शासन ने इस बार एक लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पिछले साल के लक्ष्य के सापेक्ष 35 हजार एमटी कम है। बावजूद किसानों को सहूलियत देने के लिए सात क्रय केंद्र अतिरिक्त बनाए गए हैं। अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू है। किसानों को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर टोकन दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में जिले में कुल 87 क्रय केंद्रों पर 1.35 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 1.32 लाख एमटी की खरीद हुई थी। इस बार औसत से कम वर्षा के कारण तमाम किसान धान की खेती नहीं कर पाए हैं तो कुछ की फसल प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गई। इसके मद्देनजर शासन ने इस बार लक्ष्य घटाकर एक लाख एमटी कर दिया है, जबकि क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 94 किया गया है। विभाग का दावा है कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरे उपलब्ध करा दिए गए हैं। नमी मापक यंत्र, कांटा, जाली आदि भी प्रदान किया गया है। पहले दिन से ही खरीद शुरू हो जाएगी। कोई किसान वापस नहीं लौटेगा। इसके लिए अग्रिम पंजीकरण कर टोकन भी जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

2500 किसानों का पंजीयन, सत्यापन सिर्फ पांच का
पिछले वर्ष साढ़े 20 हजार किसानों से धान की खरीद हुई थी। मेन सीजन में धान बेचने के लिए किसानों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी थी। क्रय केंद्रों के बाहर कई दिनों तक नंबर लगाना पड़ा था। इसके मद्देनजर पंजीकरण की प्रक्रिया काफी पहले से ही शुरू कर दी गई है। अब तक 2500 किसानों का पंजीकरण भी हो गया। हालांकि राजस्व कर्मियों की ओर से सत्यापन में सुस्ती बरती जा रही है। सिर्फ पांच किसानों का ही सत्यापन हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित एजेंसी: आवंटित क्रय केंद्र
मार्केटिंग: 32
पीसीएफ: 27
पीसीयू: 20
यूपीएसएस: 14
एफसीआई: 01
धान खरीद की तैयारी पूरी हो गई है। क्रय केंद्रों पर बोरा, तौल कांटा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। एमएसपी 2183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का धान खरीदा जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर टोकन दिए जा रहे हैं। जिले में किसी भी केंद्र पर धान बेचने की सुविधा दी गई है। - अमित चौधरी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed