{"_id":"600198a78ebc3e31d240a359","slug":"owl-found-dead-in-chopan-crow-killed-again-in-dala-sonbhadra-news-vns5692151182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोपन में मृत मिला उल्लू, डाला में फिर हुई कौवे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोपन में मृत मिला उल्लू, डाला में फिर हुई कौवे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन/डाला। जिले में पक्षियों के मृत अवस्था में मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। बीते दिनों विभिन्न इलाकों में मृत मिले कौवे, कबूतर, उल्लू, मुर्गी की वजह से फैली बर्ड फ्लू की आशंका अभी पूरी तरह से दूर नहीं हुई है। शुक्रवार को चोपन में उल्लू मृत अवस्था में मिला। वहीं डाला के गुरमुरा में एक कौवे की मौत से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पशु पालन विभाग को दी। अब तक जिले में 12 पक्षी मृत अवस्था में मिल चुके हैं।
चोपन के वार्ड नंबर 10 गौरव नगर में मृत उल्लू के मिलने से नगर के लोगों ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश को सूचना दी। डाला के गुरमुरा में मिले कौवे के बारे में जब बताया गया तो उन्होंने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया। कहा कि इन दिनों से ठंड से भी कई पक्षियों की मौत हो रही है। जिले से जो नमूना जांच के लिए भोपाल स्थित लैब में भेजा गया था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में पोल्ट्री फार्मों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया जा रहा है। बताया कि शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बर्ड फ्लू को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की जाएगी।
ये अधिकारी होंगे टास्क फोर्स की बैठक में शामिल
सोनभद्र। जिल में तीन स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स के अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं। उन्हीं की अध्यक्षता में बैठक होनी है। इसमें एसपी, सीडीओ, सीएमओ, सभी एसडीएम, प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एक्सईएन सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, डीपीआरओ, जिला पर्यावरण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सभी बीडीओ, नगर निकायों के ईओ, पशु चिकित्साधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
दो पोल्ट्री फार्मों का लिया जायजा
सोनभद्र। बर्ड फ्लू को लेकर जारी सतर्कता के बीच पोल्ट्री फार्मों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। चतरा ब्लाक के चपईल व सोढ़ा में संचालित पोल्ट्री फार्म का शुक्रवार को चतरा के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी आनंद ने जायजा लिया। उन्होंने ठीक से वाहनों को सैनिटाइज करने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उधर, गैर प्रांतों से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर रोक जारी है।