{"_id":"5e3d88cf8ebc3ee5d734ea8e","slug":"ow-the-funds-of-gram-nidhi-six-will-be-online-sonbhadra-news-vns509425525","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्राम निधि छह की धनराशि को होगी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्राम निधि छह की धनराशि को होगी ऑनलाइन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मिशन निदेशक ने डीएम को पीएफ.एमएस वेबसाइट पर शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि छह के बैंक खातों का रियल टाइम बैलेंस अपडेट करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में चार फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीएम सहित एमबीएस टीम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ग्राम निधि छह के बैंक खातों का रियल टाइम बैलेंस अपडेट करने में जुट गया है।
ग्राम निधि छह की धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण का कार्य कराया जाता है। अभी तक राबर्ट्र्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, दुद्धी, चोपन, बभनी और म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में करीब 280000 लाभार्थियों का शौचालय बनाया जा चुका है। वहीं करीब 20 हजार शौचालयों का निर्माण चल रहा है। 15 मार्च तक सभी शौचालयों का कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य है। निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण पूर्ण कराने के लिए पंचायती राज विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है।
ब्लॉक स्तर पर बीडीओ और एडीओ पंचायत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार मिलता है। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने कहा कि पीएफ.एमएस वेबसाइट पर शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि छह के बैंक खातों का रियल टाइम बैलेंस अपडेट कराया जा रहा है। शासन स्तर पर बैठे अधिकारी समेत कोई भी ऑनलाइन ग्राम निधि छह की धनराशि कितनी खर्च हुई और कितनी बची हुई है इसको देख सकता है। कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।