{"_id":"605f7fa68ebc3e8ca31ac892","slug":"overloaded-many-trucks-forcibly-crossed-sonbhadra-news-vns582297895","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती पार करा ले गए ओवरलोड कई ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरदस्ती पार करा ले गए ओवरलोड कई ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे ट्रकों की धर पकड़ तेज हो गई है। इसके बावजूद शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट से कई पासर कुछ वाहनों को जबरदस्ती ले गए। इसकी खबर मिलते ही एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम केएस पांडेय समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। टोल प्लाजा पर अधिकारियों ने वाहनों की चेकिंग करना शुरू किया। भ्रमण करके भी ओवरलोड खड़े वाहनों का चालान किया। कई ट्रकों को खड़ा कर चालक फरार हो गए।
शनिवार की सुबह करीब छह बजे चेकपोस्ट से ड्यूटी का शिफ्ट बदलते ही पासर ओवरलोड वाहन पार कराना शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार रवि प्रजापति ने वाहनों को रोकने का प्रयास किए, लेकिन रूके नहीं। नायब तहसीलदार ने एडीएम को ओवरलोड वाहनों को ले जाने की सूचना दी तो वे पहुंच गए। कुछ ही देर बाद एसडीएम भी पहुंच गए। अधिकारियों को देखते ही पासर फरार हो गए। मारकुंडी से चोपन तक सड़क के किनारे कई ओवरलोड ट्रकों को खड़ा कर चालक फरार हो गए। अधिकारियों ने भ्रमण कर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार ने बताया कि काफी प्रयास के बाद करीब 20 ओवरलोड वाहनों भाग निकले। उन्होंने बताया कि लगभग 11 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया।