फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   OTS got entangled in the server, consumers returned disappointed

Sonebhadra News: सर्वर में उलझी ओटीएस, मायूस लौटे उपभोक्ता

Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
OTS got entangled in the server, consumers returned disappointed
सोनभद्र। बिजली विभाग के एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतिम दिन भी सर्वर ने खूब छकाया। छुट्टी में भी कार्यालय खोलकर बैठे कर्मचारी दिन भर सर्वर के कारण परेशान रहे तो उपभोक्ताओं को भी लाइन में काफी इंतजार करना पड़ा। सर्वर न चलने से बड़ी संख्या में बकाएदार पंजीकरण नहीं करा सके और वह अपने घरों को लौट गए। शासन के निर्देश पर राबर्ट्सगंज और पिपरी विद्युत वितरण खंड में संचालित बिजली विभाग के सभी उपखंड एवं उपकेंद्रों पर रविवार को भी बिल से संबंधित कार्य हुए। एकमुश्त समाधान योजना का आखिरी दिन होने की वजह से सभी काउंटरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। सर्वर न चलने से बिल में सुधार व बकाया जमा करने का काम बाधित रहा। दिन में बिजली गुल होने से भी असर पड़ा। राबर्ट्सगंज एक्सईएन कार्यालय स्थित काउंटर पर बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता संदीप सिंह चंदेल ने बताया कि वह बकाया बिल ओटीएस योजना के तहत जमा करने आए थे। सर्वर नहीं चलने और भीड़ को देखते हुए वापस जा रहे हैं। सर्वर चलने पर बकाया जमा किया जाएगा। परासी पांडेय के ब्रम्हदेव पांडेय बताया कि उन्हें आए दो घंटा से अधिक समय हो गया। सर्वर नहीं चलने से अभी ओटीएस योजना में पंजीकरण नहीं हो सका। इसी तरह से शाहगंज, करमा और नगर के आस-पास गांवों से आए उपभोक्ता सर्वर नहीं चलने से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed