फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Organization committed to increase voting percentage: Saurabh

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संगठन प्रतिबद्ध : सौरभ

Tue, 22 Feb 2022 05:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
Organization committed to increase voting percentage: Saurabh
युवक/महिला मंगल दल एवं युवा सामाजिक संगठन युवा भारत की बैठक मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से की गई। इसमें शामिल लोगों ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर मतदाता जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। युवा भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूथ आइकॉन सौरभकांत तिवारी ने कहा कि आदिवासी और पिछड़ा क्षेत्र होने के नाते यहां लोगों में जागरुकता की कमी है। युवाओं का यह कर्तव्य बनता है कि ग्रामीणों के बीच जाकर व्यापक स्तर पर मतदाताओं को मत के महत्व के बारे में जागरूक करें। युवक मंगल दल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित और मतदाता जागरूकता अभियान के जिला प्रभारी नवीन सिंह ने कहा कि युवक/महिला मंगल दलों के माध्यम से जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाकर अपने जनपद का मान बढ़ाएंगे। बैठक में चंद्रभान गुप्ता, अजय केशरी, अजित पटेल, ओम प्रकाश पटेल, संतपति मिश्रा, इमरान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed