{"_id":"5f68e8118ebc3e221910828c","slug":"opposition-parties-on-the-road-to-protest-against-the-agricultural-bills-sonbhadra-news-vns5486123167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधेयकों के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधेयकों के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयकों के विरोध में सोमवार को अमित चतुर्वेदी के नेतृत्व में सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कृषि विधेयकों को वापस लेने की मांग की गई थी।
प्रदर्शन के दौरान अमित चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार किसानों के लिए तीन कानून लेकर आ रही है, जिसमें तमाम खामियां हैं। इन विधेयकों से किसान परिवार बर्बाद होंगे। अर्थशास्त्री भी मानते हैं कि कोरोना काल में सिर्फ किसानों की मेहनत/कृषि क्षेत्र के आधार पर ही देश की अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार एमएसपी पर खरीद बंद कर के किसानों का शोषण करने में लगी हुई है। धीरज पांडेय ने कहा कि कृषि विधेयकों के विरोध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत सिंह कौर इस्तीफा दे चुकी हैं। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि नए कानून के जरिये सरकार किसानों के माल की एमएसपी पर खरीद की अपनी जिम्मेदारी व जवाबदेही से बचना चाहती है। नए अध्यादेश के तहत किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बन के रह जाएगा। इस मौके पर प्रमोद पांडेय दीपू, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आकाश वर्मा, सन्नी शुक्ला, श्रवण पांडेय, सूरज वर्मा, मो.अकरम, छोटू पांडेय, अनुराग मिश्रा, अतुल चौबे, दिलीप कुमार, गौरव गुप्ता, गुंजन श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश मिश्रा, रोहित आदि उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति से संसद में पास कृषक उपज व्यापार विधेयक और कृषि सेवाकर विधेयक को अनुमति न देने के मांग की। जिला महासचिव रमेश गौतम ने कहा ये कानून गरीब, लाचार मजदूरों, और राशनकार्ड धारकों को मारने वाला कानून साबित होगा। जिला संरक्षक श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा किसान के अनाज का मालिक अब खरीददार होगा। रिजवान खान ने कहा किसान को लाचार बनाने वाला कानून है। शिशिर त्रिपाठी ने कहा सरकार उद्योग धंधे चौपट करके अब किसानों को बरबाद करने का कुचक्र रचा है। विरोध प्रदर्शन में सुरेश शुक्ल,प्रणव पांडेय, अनुराग पांडेय, मुन्नाववर, समीर, विनय कुमार आदि।