फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Operator Security Agency sought

सिक्योरिटी एजेंसी संचालक से मांगी रंगदारी

Sat, 14 Nov 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 14 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Operator Security Agency sought
 रेणुसागर पुलिस चौकी (अनपरा थाना) क्षेत्र के ककरी कोल परियोजना में सुरक्षा गार्ड की आपूर्ति करने वाले एक सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक से रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन


बदमाशों ने एतराज पर उसके एक गार्ड की पिटाई कर दी। दहशत फैलाने के लिए सरेराह फायरिंग भी की। मामला गुरुवार का है।

पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही एक युवक को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। मौके से खोखा भी बरामद बताया जा रहा है।

 पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक सपा से जुड़ा है।पुलिस के मुताबिक रेणुसागर निवासी सत्यांश मिश्रा ने अपने साथी दीपक  पांडा, विपिन सिंह के साथ गुरुवार की सुबह ककरी परियोजना में सुरक्षा का दायित्व संभालने वाली सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड कमलेश सिंह निवासी ककरी कालोनी को अनपरा शक्तिनगर मार्ग से सटे जीएम आफिस के पास रोका और उसके जरिये एजेंसी के संचालक अजीत सिंह तक संदेश भेजवाया कि शाम तक वह रकम भेजवा दें, वरना खैर नहीं होगी।
विज्ञापन


शाम छह बजे के करीब कमलेश ड्यूटी से वापस आया तो आरोपियों ने उसे फिर से जीएम आफिस के पास रोक लिया। उसने संचालक की ओर से इंकार का संदेश सुनाया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए सत्यांश ने दो राउंड फायरिंग भी की। जैसे ही इसकी खबर रेणुसागर पुलिस के साथ ही अनपरा एसओ शोभनाथ यादव को लगी, आरोपियों की तलाश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताते हैं कि मौके से खोखा बरामद करने के साथ ही, शुक्रवार की सुबह रेणुसागर में दबिश देकर सत्यांश को गिरफ्तार कर लिया गया। सत्यांश को सपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।


उधर, एसओ शोभनाथ यादव ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि तीन और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि सत्यांश पर इससे पहले भी कानून तोड़ने के आरोप लगते रहे हैं। कुछ माह पहले अनपरा बाजार के लोगों ने रंगदारी वसूलने के लिए एक गिरोह बनने की भी शिकायत
की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed