फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Operation affected due to the notice of dead body on railway track

रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना पर संचालन ठप

Tue, 22 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Operation affected due to the notice of dead body on railway track
डाला। पुलिस चौकी क्षेत्र के गुरमुरा रेलवे स्टेशन के कुछ दूर रेलवे पटरी पर मंगलवार की भोर में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिलने से आरपीएफ घंटों हलकान रही। सवा दो घंटे तक रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। जांच करने पर शव होने की सूचना झूठी निकली।
विज्ञापन

गुरमुरा रेलवे स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की भोर लगभग चार बजे चोपन से रेनूकोट की तरफ जा रही डिजल मल्टी लाइट इंजन के चालक ने उन्हे सूचना दी कि स्टेशन से लगभग दो किमी दूर रेलवे पटरी पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने मामले की जानकारी जीआरपी, आरपीएफ व सिविल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गुरमुरा-सलईबनवा रेलवे मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया। सूचना के बाद रेलवे पटरी पर घंटो आरपीएफ की टीम शव की खोजबीन में जुटी रही। लेकिन पटरी पर शव कि जगह मवेशी मृत मिला। आरपीएफ ने उसे हटाने के साथ ही व्यक्ति के शव की खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed