फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Open well became a cause of death accident happened at different places, two died chaos ensued

Sonbhadra: खुला कुआं बना काल, अलग-अलग स्थानों पर हुआ हादसा, दो की मौत, मचा कोहराम

Sat, 09 Nov 2024 11:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2024 11:03 PM IST
सार

सोनभद्र में खुला कुआं लोगों की मौत का कारण बन गया। अलग - अलग दो घटनाओं में दो की मौत हो गई। घटना से मृतक परिवार में मातम का माहौल है। 

विज्ञापन
Open well became a cause of death accident happened at different places, two died chaos ensued
मृत शवों को ले जाने के लिए तैयार वाहन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

म्योरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार को कुएं में गिरने से किशोर और एक महिला की मौत हो गई। लौबंद गांव में खेत की ओर जा रहा किशोर कुएं में गिर गया तो बलियरी गांव में पानी भरते समय महिला कुएं में गिर गई। पुलिस ने शवों काे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।

विज्ञापन

 
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंद गांव निवासी शर्मा घसिया का पुत्र सुबेर (14) घर से खेत की ओर आ जा रहा था। रास्ते में खुले कुएं में गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना बलियरी ग्राम पंचायत में दोपहर बाद हुई।
विज्ञापन


गांव निवासी रामकरण पनिका की पत्नी कन्यवती (50) की कुएं में डूबने से मौत हो गई। महिला घर के पास कच्चे कुएं से पानी भर रही थी। कुएं पर रखी लकड़ी के टूटने से वह अंदर गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान उमेश की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह और लीलासी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। घटना के बाद दोनों परिवार मातम में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed