{"_id":"5b3bb5c04f1c1b93288b463f","slug":"opd-will-keep-off-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बंद रखेंगे ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बंद रखेंगे ओपीडी
sonebhadra news
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों जिला अस्पताल में एक फार्मासिस्ट की हुई पिटाई के मामले में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। डॉक्टरों के एसोसिएशन ने भी उनके इस आंदोलन का समर्थन किया है। फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने चार जुलाई से पूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। कहा है कि अब आरोपी की गिरफ्तारी होने तक सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही चलेगी। ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। यदि दो दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो इमरजेंसी सेवा और पोस्टमार्टम भी ठप कर दिया जाएगा। डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की इस हड़ताल से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
करीब पखवारे भर पहले जिला अस्पताल में आए मरीज के परिवार वालों ने एक फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी थी। इससे क्षुब्ध डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे तक का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था। डॉक्टरों के एसोसिएशन ने भी उनके आंदोलन को समर्थन दिया और उनके साथ कार्य बहिष्कार में शामिल थे। कई दिनों के प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध डॉक्टरों और फार्मासिस्टों समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने चार जुलाई से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दिया।
उन्होंने निर्णय लिया कि बुधवार को सुबह सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी पूर्ण कार्य बहिष्कार कर जुलूस की शक्ल में जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट जाएंगे। वहां जिलाधिकारी को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री परशुराम पांडेय ने बताया कि इमरजेंसी और पोस्टमार्टम को छोड़कर पूर्ण कार्य बहिष्कार की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। प्रदर्शन में सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, डॉ. केके सिंह, डॉ. राघवेंद्र नारायण सिंह, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. के कुमार, डॉ. दयाशंकर, डॉ. एसके मंजुल डॉ. आनंद, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉॅ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. एसके गरोठिया, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. केके पांडेय, अमरावती, वीरेंद्र, सरिता, धर्मावती, किरन, एमके चौधरी, सौरभ तिवारी, अजय सिंह, सत्येंद्र, आरडी कौशल, सावित्री, संतोष सिंह, विक्रम, जितेंद्र, कुसुमलता आदि मौजूद रहे।