{"_id":"60942f978ebc3ea1761924d1","slug":"only-60-units-of-blood-in-a-blood-cell-with-a-capacity-of-five-hundred-sonbhadra-news-vns5883021145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ की क्षमता वाले रक्तकोष में महज 60 यूनिट खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ की क्षमता वाले रक्तकोष में महज 60 यूनिट खून
विज्ञापन
सोनभद्र। वैश्वकि महामारी कोरोना ने केवल कारोबार ही चौपट नहीं किया है, लोगों के जीवन पर भी विपरीत अशर डाला। इस समय अगर किसी की दुर्घटना हो जाए तो उसे खून भी मिलना मुश्किल है। क्योंकि जिले राबर्ट्सगंज स्थिति ब्लड बैंक में महज 60 यूनिट ही ब्लड बचा हुआ है। जबकि यहां की क्षमता 500 यूनिट की है। सबसे खराब स्थिति तो ए ग्रुप वालों के लिए है। ‘ए’ निगेटिव ग्रुप के महज आठ और ‘ए’ पॉजिटिव ग्रुप के महज एक यूनिट ही खून बचा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगर में स्थित रक्तदान कोष में ब्लड जमा कराने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है। नगर के जो रक्तदान करने वाले समूह हैं उनके सहयोग से यहां हर जरूरतमंद को खून दिलाया जाता है। बीते मार्च महीने के बाद से यहां किसी तरह का कोई शिविर नहीं लगाया गया, इस वजह से रक्तकोष में कमी हो गई है। यहां के अधिकारी बताते हैं कि जिन ग्रुप का ब्लड है भी वह कम है। किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। उसी व्यक्ति को ब्लड दिया जाता है जिसके घर के परिजन खून देते हैं।
किस ग्रुप के कितने यूनिट ब्लड
ब्लड बैंक में ‘ए’ निगेटिव ग्रुप के आट यूनिट, ‘ओ’ निगेटिव के सात यूनिट खून की उपलब्धता है। ‘ए’ पॉजिटिव के एक यूनिट, ‘बी’ पाजिटिव के 25 यूनिट, ‘ओ’ पॉजिटिव के 12 यूनिट, ‘ए-बी’ पॉजिटिव के सात यूनिट ब्लड ही उपलब्ध हैं। जबकि ब्लड बैंक से प्रतिदिन करीब 15 यूनिट ब्लड की खपत है। हालांकि ब्लड डोनेट करने वाले व्यक्तियों को ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण रक्तदान शिविर नहीं लग रहा है। इसके चलते बैंक में ब्लड की कमी है। आवश्यकतानुसार डोनेट करने पर लोगों को ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है।
- डॉ. के कुमार, सीएमएस- जिला संयुक्त चिकित्सालय