फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Only 37 candidates gave details of expenditure

केवल 37 प्रत्याशियों ने ही दिया खर्च का ब्योरा

Sun, 09 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 09 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Only 37 candidates gave details of expenditure
उत्तराखंड - फोटो : ANI
विधानसभा चुनाव 2017 के प्रत्याशियों को चुनावी खर्च देने का आखिरी दिन 10 अप्रैल है। जिन प्रत्याशियों ने अब तक चुनावी खर्चों का विवरण नहीं दिया है उन्हें निर्धारित तिथि तक लेखा प्रस्तुत करना होगा। लेकिन केवल 37 प्रत्याशी विवरण दिए हैं, 14 ने ब्योरा नहीं दिया।
विज्ञापन



प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण लेखा मदन गोपाल कसेरा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों को चुनावी खर्चे का ब्योरा देना अनिवार्य है। जिले के चारों विधानसभा से कुल 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से आठ अप्रैल तक 37 उम्मीदवारों ने अपना व्यय लेखा प्रस्तुत कर दिया।
विज्ञापन



प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण लेखा ने बाकी बचे 14 उम्मीदवारों को जानकारी देते हुए बताया है कि वे 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से अपना अंतिम व्यय लेखा तहसील राबर्ट्सगंज के सभागार में प्रस्तुत कर दें अन्यथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत न करने वाले उम्मीदवारों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा  चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बचे प्रत्याशियों को दायित्वबोध कराते हुए हर हाल में अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed