फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Onion, potato price decline, common people get relief

प्याज, आलू के दाम में गिरावट से आमजन को राहत

Sun, 01 Nov 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Onion, potato price decline, common people get relief
रार्ट्सगंज में आलू की लगी दुकान। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से जमाखोरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का असर दिखने लगा है। इससे जमाखोरों में हड़कंप मचा है। नतीजतन अब आलू और प्याज की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं सरकार मंडियों में लोगों को सस्ते दर पर आलू और प्याज उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के फुटकर आलू विक्रेता राजकुमार सोनकर ने बताया कि थोक भाव में पुराना आलू 3400 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल मिलने से फुटकर में आलू 38 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब आलू मंडी से थोक रेट में 3200 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। इससे फुटकर भाव में आलू 35 से 36 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। नया आलू भी फुटकर रेट में 50 से 55 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्याज व आलू के फुटकर विक्रेता रविंद्र सोनकर और प्रहलाद ने कहा कि प्याज के थोक दाम में 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। महंगाई बढ़ने से जो प्याज थोक रेट में 6500 रुपये क्विंटल हो गई थी, वो आज 4500 रुपये क्विंटल तक बिक रही है। इसलिए 80 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाला प्याज अब 50 से 55 रुपये प्रति किलो फुटकर दाम में बिक रहा है। वहीं ग्राहक कृष्ण कुमार और पंकज शेखर ने बताया कि प्याज और आलू के दाम में गिरावट से कुछ राहत मिली है। बता दें कि 16 अक्तूबर तक प्याज 40 रुपये प्रति किलो फुटकर रेट में बिक रही थी, इसके बाद अचानक दाम बढ़ने से वहीं प्याज 80 रुपये प्रति किलो बिकने लगा। आलू का दाम भी बढ़ गया था लेकिन शासन प्रशासन की कार्रवाई महंगाई पर महंगाई पर कुछ लगाम लगा है।
विज्ञापन

वर्जन:
मोबाइल वैन के जरिए प्याज एवं आलू बेचने की पहल लखनऊ में शुरू हुई है। शासन से जिले में अभी वैन नहीं भेजी गई है, न ही इस संबंध में कोई निर्देश प्राप्त हुआ है। मंडियों एवं दुकानों में पूर्व की भांति प्याज, आलू की बिक्री हो रही है।- सुनील कुमार शर्मा, उद्यान अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed