फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   one young mand died two youth is serious road accident in sonbhadra

Sonbhadra News: खड़े हाइवा से भिड़े एक बाइक पर सवार तीन युवक, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

Sun, 19 May 2024 01:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 May 2024 01:14 PM IST
सार

Sonbhadra News: ददर्नाक हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे परिजन युवकों की हालत देखकर बिलखने लगे। अच्छे उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में जाने के लिए निकल गए। दो युवकों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं मृत युवक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
one young mand died two youth is serious road accident in sonbhadra
हाइवा में फंसी बाइक और मृत युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के बीजपुर में शादी में शामिल होने जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को हाईवा ने कुचल दिया। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। घटना बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला नकटू के पास बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर बीती देर रात हुई। 

विज्ञापन


राजेश (18) पुत्र जिन्दलाल, सोनू कुमार (15) पुत्र रवि व छोटू (22) पुत्र लालमन, तीनों निवासी बीजपुर पुनर्वास एक बाइक से शनिवार की रात शादी समारोह में शामिल होने बिछियारी स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जाते समय रास्ते मे ही सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन


बाइक सवार तीनों जैसे ही बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला नकटू के पास पहुंचें थे। वहां पहले से सड़क किनारे खड़े हाईवा में अनियंत्रित होकर  बाइक सवार पीछे से भीड़ गए। घटना में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आननफानन धन्वंतरि चिकित्सालय रिहंद नगर ले गई। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर अन्यत्र रेफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से राजेश पुत्र जिन्दलाल को पेट मे गंभीर चोट लगने की वजह से बैढ़न ट्रामा सेंटर सिंगरौली मध्यप्रदेश बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया। बैढ़न ट्रामा सेंटर में डॉक्टर जांच के दौरान राजेश को मृत घोषित कर दिए। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed