{"_id":"5f78a87e8ebc3e9c055bc1e4","slug":"one-step-delivery-will-be-implemented-in-chatra-in-the-first-phase-sonbhadra-news-vns550810327","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में चतरा में लागू होगी वन स्टेप डिलेवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में चतरा में लागू होगी वन स्टेप डिलेवरी
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में वन स्टेप डोर डिलेवरी सिस्टम लागू करने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से कार्यवाही तेज कर दी गई है। इसके तहत भारतीय खाद्य निगम की गोदाम से उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर अनाज पहुंचेगा। पांच अक्तूबर से पहल शुरू हो रही है। इसके बाद प्रथम चरण में चतरा ब्लॉक में वन स्टेप डिलेवरी शुरू हो जाएगी।
आपूर्ति विभाग की मानें तो भारतीय खाद्य निगम गोदाम से उठान पांच अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। उक्त व्यवस्था सिंगल स्टेज ट्रांसपोर्टर से खाद्यान्न प्राप्त करते समय उचित दर विक्रेताओं को मोबाइल एप के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त की एंट्री करनी है। इस मोबाइल एप को विभागीय वेबसाइट पर डाउनलोड करना है। इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि प्रथम चरण में चतरा ब्लॉक में वन स्टेप डोर डिलेवरी सिस्टम लागू की जा रही है। भारतीय खाद्य निगम गोदाम से ट्रकों से खाद्यान्न सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर जाएगा। वहीं पर तौल कर अनाज कोटेदारों को दिया जाएगा। कहा कि व्यवस्था शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
कोटेदारों को दिया गया प्रशिक्षण
सोनभद्र। सदर विकास खंड के सभागार में शनिवार को स्टेप डिलेवरी व्यवस्था के तहत जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने चतरा ब्लॉक के 63 कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को मोबाइल एप के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। कहा कि यह व्यवस्था लागू होने से कोटेदारों को अनाज लेने के लिए गोदामों पर नहीं जाना होगा। डीएसओ ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत कोटेदारों को चालान भी दिया गया। शासन के मंशानुसार डोर स्टेप डिलेवरी व्यवस्था का संचालन होगा। इसके लिए रूपरेखा बना ली गई है।