फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One patient killed, 28 found infected

कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत

Fri, 09 Oct 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
One patient killed, 28 found infected
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित एक मरीज की कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए ले जाते समय शुक्रवार को मौत हो गई जबकि 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमित मिले लोगों की संख्या 3121 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 27 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अबतक 2832 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मामले 249 हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीमें शुक्रवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1849 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1796 लोगों की शुक्रवार को रिपोर्ट भी आई। इसमें 28 पॉजिटिव और 1768 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 122526 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 120927 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3121 पाजिटिव और 117806 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1599 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शुक्रवार को 28 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 249 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 10 की मौत सोनभद्र और 30 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed