{"_id":"663ba92020846734510e9133","slug":"one-man-died-on-road-accident-and-youth-injured-in-sonbhadra-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बाइक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, युवक घायल; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बाइक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, युवक घायल; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 08 May 2024 10:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 10:29 PM IST
सार
Sonbhadra News: मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अहरौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्रवाई मे जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार की रात घाटमपुर कोऑपरेटिव के पास ऑटो से उतरकर घर लौटते समय एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में पैदल व्यक्ति के साथ बाइक सवार युवक भी गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
घाटमपुर गांव निवासी सेच्चन प्रसाद (55) पुत्र जगरदेव रामनगर से वापस लौटते समय वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर घाटमपुर के पास ऑटो से उतरकर घर जा रहे थे। जैसे ही कोऑपरेटिव के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक चालक शिवम बिंद (20) पुत्र राम दुलार निवासी मानिकपुर भी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने सेच्चन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते रहे। मृतक सेच्चन की पांच बेटियां व एक पुत्र है। जिसमें से बेटियों का विवाह हो गया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन