{"_id":"609780d7a6b7a7687e1f964c","slug":"one-man-died-and-three-injured-in-accident-car-fell-into-ditch-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: खाई में कार गिरने से एक की मौत, मृतक भाई समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: खाई में कार गिरने से एक की मौत, मृतक भाई समेत तीन घायल
Sun, 09 May 2021 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला।
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। करीब 15 फीट नीचे गिरने से कार चला रहे खलीलाबाद निवासी अखिलेश वर्मा(38), उनके भाई राजेश वर्मा(42) व परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अखिलेश की गंभीर स्थिति होने के कारण रेफर कर दिया गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया जा रहा रहा था, तभी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अनपरा तापीय परियोजना में अवर अभियंता के पद पर तैनात राजेश वर्मा परिवार के साथ अनपरा में ही रहते हैं। उनके छोटे भाई अखिलेश भी अनपरा में ही रहते थे। रविवार की सुबह अपनी कार से सभी लोग खलीलाबाद (संत कबीर नगर) जा रहे थे। तेलगुड़वा से डाला के बीच कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन