{"_id":"6285364dbb437e35e3151b58","slug":"one-killed-the-other-serious-in-the-collision-of-two-bikes-sonbhadra-news-vns6542539181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में मंगलवार की रात दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूूसरे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी दुद्धी भेजवाया।
मंगलवार की रात करीब नौ बजे दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव निवासी जितेंद्र पाल (40) पुत्र सुखलाल अपने घर से निकलकर हिंडाल्को में ड्यूटी के लिए जा रहा था। रास्ते में कटौली गांव के चौराहे पर पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन कर राहगीर उनकी मदद को पहुंचे। जितेंद्र पाल को एंबुलेंस से हिंडाल्को हॉस्पिटल रेणुकूट भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार घायल युवक श्याम नारायण सिंह निवासी गोपी मोड़ मझौली को दुद्धी सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कोतवाल का कहना है कि उन्हें किसी ने घटना की लिखित सूचना नहीं दी है।