फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One killed in head-on collision of two bikes

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

Tue, 16 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One killed in head-on collision of two bikes
बजरंग नगर मेें चोपन-ओबरा मार्ग पर सोमवार की रात दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार किशोर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की बीएचयू वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब दस बजे ओबरा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी सुशील यादव (18) और प्रद्युम्न (17) बाइक से ओबरा बाजार से दवा लेकर घर लौट रहे थे। अभी बाइक सवार बजरंग नगर के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से जा रही बाइक से टकरा गए। इस हादसे में सुशील व प्रद्युम्न समेत दूसरी बाइक पर बैठे चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय परियोजना अस्पताल भेजवाया। यहां डाक्टरों ने दो घायलों की स्थिति गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। परिवार के लोग सुशील को बीएचयू ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में चोपन के समीप उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार घायल दोनों व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। ओबरा थाने में तैनात दारोगा श्रीराम यादव ने बताया कि मंगलवार को शव का पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक या घायल के परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed