{"_id":"6099056a4d437e1ba16dc381","slug":"one-died-and-six-injured-in-accident-truck-bolero-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक-बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक-बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, छह लोग घायल
Mon, 10 May 2021 03:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 May 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले में हाथीनाला थाना क्षेत्र के दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब पौने दो बजे एक ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के निवासी प्रदीप कुमार(43) की ससुराल दुद्धी में है। वह अपने परिवार के लोगों को एक बेलोरो से लेकर सोमवार को मिर्जापुर जा रहे थे। हाथीनाला थाना से थोड़ा पहले ही सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इससे प्रदीप व अन्य छह लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।