फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One day police station Priyanka listened to the complaint, Shruti checked

एक दिन की थानाध्यक्ष प्रियंका ने सुनी फरियाद, श्रुति ने की चेकिंग

Fri, 20 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
One day police station Priyanka listened to the complaint, Shruti checked
मिशन शक्ति के तहत राबर्ट्सगंज की एक दिन के लिए कोतवाल बनीं प्रियंका शुक्ला। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र । विश्व बाल दिवस पर शुक्रवार को जिले के कई थानों में एक दिन की कमान छात्र-छात्राओं को सौंपी गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली का प्रभार संभालने वाली छात्रा प्रियंका और घोरावल थाने का प्रभार संभालने वाली श्रुति ने न सिर्फ समस्याएं सुनीं बल्कि यातायात व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक किया। अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन किया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल की बीकाम की छात्रा प्रियंका शुक्ला को सदर कोतवाली की कमान एक दिन के लिए सौंपी गई। प्रियंका ने दो फरियादियों की फरियाद सुनी। इसके बाद सरकारी वाहन से स्वर्णजयंती चौक पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधितों को दिशा निर्देश दिए। लोगों को मास्क, हेलमेट लगाने, तीन सवारी न बैठाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। कोतवाल अंजनी राय ने बताया कि एडीजी के दिशा निर्देश पर विश्व बाल दिवस पर प्रियंका एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक बनाई गई थी।
विज्ञापन

घोरावल: घोरावल नगर की श्रुति गुप्ता को स्थानीय कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई जिसे श्रुति ने बखूबी निभाया। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि नगर के पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार उमर की पुत्री श्रुति गुप्ता को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्हें कोतवाली के कामकाज की जानकारी दी गई । उन्होंने सरकारी गाड़ी से घूमकर वाहनों की जांच की, कोतवाली में विभिन्न कागजात की जानकारी ली तथा पुलिस से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। श्रुति को लॉकअप, शस्त्रागार, भोजनालय, ऑफिस ,बैरक आदि की जानकारी दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुकूट: थाना पिपरी प्रभारी निरीक्षक तीस्ता मदान बनाई गई थी। उन्होंने जनता की फरियाद सुनी और तत्काल जांच कर समस्या के समाधान किया एवं वाद विवाद का निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। तीस्ता मदान ने इंस्पेक्टर पिपरी के पद पर एक दिन के कार्यकाल के दौरान कई प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिंहा, सब इंस्पेक्टर अफरोज आलम, सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सहित महिला हेल्प डेस्क प्रभारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed