फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One arrested with stolen bike and mobile

Sonebhadra News: चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
One arrested with stolen bike and mobile
अनपरा पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रविवार को अपनी टीम के साथ डिबुलगंज में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध डिबुलगंज के रामलीला मैदान के समीप पूर्व में हुए चोरी की बाइक के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम जैसे ही वहां पहुंची। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेर कर उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरिश्चंद्र उर्फ गुड्डू निवासी बेलवादह बैरपान बताया। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गाड़ी चोरी की है और दोनों मोबाइल भी चोरी की है। मोबाइल को साप्ताहिक बाजार औड़ीमोड़ से चुराया था। पुलिस ने गाड़ी की चोरी की सूचना थाने से निकाली तो पता चला कि पूर्व में गाड़ी के चोरी की सूचना थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पूर्व में हुए मुकदमे के आधार पर युवक का चालान कर न्यायालय जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed