{"_id":"b212043354f290d64e4f7efee802b03d","slug":"one-act-play-by-staging-the-message-the-campaign-focused-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकांकी मंचन के जरिए दिया संदेश, अभियान चलाने पर जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकांकी मंचन के जरिए दिया संदेश, अभियान चलाने पर जोर
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवाधिकार एसोेसिएशन के बैनर तले बैढ़न के सामुदायिक भवन में गुरुवार को सम्मेलन कर बेटी बचाओ की आवाज बुलंद की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भी आयोजन को यादगार बनाया गया।
मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू जाटव, विशिष्ट अतिथि सिंगरौली रामलल्लू वैश, रीवा संभाग प्रभारी एम अनवर अयूवी ने कार्यक्रम शुरू किया।
इसके बाद बेटी बचाओ अभियान को लेकर श्री र्साइं सैल मंगलम महाविद्यालय के ग्रुप की ओर से बेटियां वरदान या अभिशाप विषयक एकांकी मंचन के जरिए बेटी बचाओ अभियान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
अंजली, सद्दाम हुसैन, मनीष, मदन, मोनू गुप्ता, उपेंद्र, नेहा, सहिस्ता परवीन, आरसी अयूब, पूजा भटनागर, नज़रीन, साक्षी श्रीवास्तव, पुष्पा की प्रस्तुति सराहनीय रही।
विधायक रामलल्लू ने कहा कि बेटियां है तो कल हैं। इस सिद्धांत को सभी को आत्मसात करना पड़ेगा। क्योंकि बेटियां नहीं रहेगी तो फिर यह संसार भी नष्ट हो जाएगा।
जीतू जाटव ने कहा कि हम सभी को बेटियों को बचाने का संकल्प लेना होगा तथा अभियान चलाना होगा। कार्यक्रम के अंत में अशोक पांडेय एवं छोटे शर्मा की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इससे पहले शक्तिनगर और बैढ़न के माजन मोड़ पर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने जीतू जाटव का गर्मजोशी से स्वागत किया। संचालन सुरेंद्र पांडेय ने किया। सिंगरौली प्रभारी अजय मिश्रा, सुदामा प्रसाद, राजेश सिंह मौजूद रहे।