फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the first Friday of Ramadan in mosques crowded

रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में भीड़

Fri, 10 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 10 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
On the first Friday of Ramadan in mosques crowded
राबर्ट्सगंज की नई मस्जिद के सामने जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु।
 रमजान माह के पहले जुमे पर नमाजियों की भीड़ मस्जिदों में उमड़ी। मस्जिदों में कम जगह होने के कारण लोगों ने राबर्ट्सगंज में सड़कों पर भी नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। प्रचंड धूप में सड़क पर  नमाज अदा करने के लिए साइकलों से सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन


 
रमजान के चौथे रोजे के दिन शुक्रवार को पहला जुमा पड़ा। सुबह सहरी के बाद रोजेदारों ने जहां घरों में तिलावत की वहीं मस्जिदों में नमाज के लिए भी तैयारी करते रहे। दोपहर में जुमे की नजाम अदा करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ी। राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल और नई बस्ती में जहां मस्जिदों में  नमाज पढ़ाई गई। वहीं जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ के चलते            बीच बाजार में सड़क पर इंतजाम किए गए। 
विज्ञापन



सुबह ही नगर पालिका प्रशासन की ओर से इसके लिए सफाई करा दी गई थी। दोपहर में नमाजियों ने सड़क के दोनों ओर कुछ दूर तक चादर आदि बिछा दिया और साइकल से बैरिकेडिंग करा  दी ताकि कोई उधर से आ-जा न सके। नमाज के बाद रास्ता फिर चालू कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा में राबर्ट्सगंज चौकी पुलिस तैनात रही। अनपरा प्रतिनिधि के अनुसार पहाड़ी मस्जिद, अनपरा कालोनी मस्जिद, मिर्जा मोहल्ला मस्जिद, रेणुसागर स्थित मस्जिद, खड़िया, डिबुलगंजल, ककरी और बिना स्थित मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज  अदा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed