फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   on charge of curruption driver and technician suspend

लापरवाही में एंबुलेंस चालक और तकनीशियन निलंबित

Tue, 02 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 02 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी घोरावल के मुख्य गेट पर ही नवजात  बालिका को जन्म देने और फिर नवजात की मौत के मामले   में मंगलवार को एंबुलेंस के    चालक रामअवध चौरसिया और इमरजेंसी तकनीशियन को  निलंबित कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. गणेश प्रसाद बालिका के मौत की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव निवासी रामअवध की पत्नी संगीता को रविवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार वालों अस्पताल ले जाने के लिए कई बार 108 और 102 नंबर एंबुलेंस को फोन करते रहे मगर कोई रिस्पांस नहीं मिला। परिवार वालों का आरोप है कि  फोन करने पर चालक बार-बार घर का लोकेशन पूछता रहा। एंबुलेंस के न पहुंचने पर परिवार वाले संगीता को आटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले आए। यहां उतारते वक्त महिला ने बालिका को जन्म दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर स्वास्थ्य कर्मी जच्चा-बच्चा को लेकर अंदर ले गए। लेकिन बालिका की मौत हो चुकी थी। डीएम सीबी सिंह ने जिला            संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. गणेश प्रसाद को प्रकरण की जांच कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट   उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीएमएस ने प्रकरण की जांच         शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर 102 और 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी आशीष चौबे ने बताया कि सूचना मिलने के     बाद भी समय से प्रसूता को अस्पताल न ले जाने के आरोप मेें 102 एंबुलेंस के चालक रामअवध चौरसिया और इमरजेंसी तकनीशियन विनय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed