फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Om Dheeraj received Munir Baksh Alam Memorial Award

Sonebhadra News: ओम धीरज को मिला मुनीर बख्स आलम स्मृति सम्मान

Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Om Dheeraj received Munir Baksh Alam Memorial Award
सोनभद्र। असुविधा परिवार, राष्ट्रीय संचेतना समिति एवं शहीद प्रबंधन ट्रस्ट करारी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चतुर्थ मुनीर बख्स आलम स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर स्थित मंडी समिति के समीप एक लॉन में आयोजित समारोह में साहित्यकार व पूर्व अपर मंडलायुक्त ओम धीरज को 11 हजार रुपये नकद, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व सम्मान पत्र भेंट कर मुनीर बख्स आलम स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डाॅ. अनिल मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि इंद्रदेव सिंह, संत कीनाराम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. गोपाल सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, साहित्यकार नरेंद्र नीरव ने मुनीर बख्श आलम की जीवनी पर विचार व्यक्त किए। युवा कवि प्रभात सिंह चंदेल को प्रतिभा सम्मान एवं नसीम बेगम को सेवा सम्मान प्रदान किया गया। जनपद के समस्त साहित्यकारों को सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि मुनीर बख्श आलम जीवन के हर पहलू के साथ खड़े हैं। शिक्षक व साहित्कार के साथ वह जिंदादिल इंसान भी थे। इस दौरान शिवदास, जयश्री राय, सुर्यप्रकाश मिश्र, रामनरेश पाल, नंदलाल राजभर, सीताराम, विक्रांत, दिव्या राय, कौशल्या चौहान, सुशील राही, ईश्वर विरागी आदि उपस्थित रहे। संचालन जगदीश पंथी व रामनाथ शिवेंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed