फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old woman murdered by slitting her throat in sonbhadra

सोनभद्र: घर में अकेली वृद्धा की गला रेतकर हत्या, संपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम देने की आशंका   

Sat, 19 Feb 2022 02:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Feb 2022 02:25 PM IST
सार

थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि वृद्धा का कोई वारिस नहीं था। उसके पास कई बीघा जमीन थी। संपत्ति के लालच में हत्या की आशंका है।

विज्ञापन
Old woman murdered by slitting her throat in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने धारदार हथियार से गता रेतकर वृद्धा की हत्या कर दी। महिला घर में अकेली रहती थी। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस संपत्ति के लालच में हत्या की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


कुरहुल गांव निवासी चंपा देवी (80) के पति रामदुलारे पांडेय का निधन हो चुका है। उनकी कोई संतान नहीं थी। गांव का ही एक लड़का भोजन बनाता था। शनिवार की सुबह वह खाना बनाने पहुंचा तो मकान में वृद्धा का खून से लथपथ शव देखा।

विज्ञापन

उसने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। वृद्धा के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि वृद्धा का कोई वारिस नहीं था।


उसके पास कई बीघा जमीन थी। संपत्ति के लालच में हत्या की आशंका है। सभी पहलुओं पर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सीओ राजकुमार तिवारी की अगुवाई में स्वाट टीम, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और थानाध्यक्ष को जांच में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed