फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old woman got stuck in tractor plow and kept died

Sonebhadra News: ट्रैक्टर के हल में फंसकर घिसटती रही वृद्धा, तोड़ा दम

Tue, 02 Jan 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Old woman got stuck in tractor plow and kept died
रामगढ़। सदर कोतवाली अंतर्गत बिरधी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। ट्रैक्टर से लगे हल में फंसकर वृद्धा काफी दूर तक घिसटती रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चुर्क चौकी क्षेत्र के बिरधी गांव निवासी रामदेई (80) मंगलवार की दोपहर घर के बाहर दरवाजे पर बैठकर धूप सेंक रही थीं। इसी दौरान हल लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। वृद्धा ट्रैक्टर में लगे हल में फंस गई। काफी दूर तक वृद्धा ट्रैक्टर के साथ घिसटती रही। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर रोकवाया और वृद्धा को बाहर निकालकर पीएचसी चतरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार जख्मी
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में हनुमान मंदिर के पास सोमवार की देर शाम बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। मुंगेहरी गांव निवासी विजेंद्र (32) साइकिल से खरुआंव ब्लॉक की ओर गया था। वह साइकिल पर सामान लेकर लौट रहा था। हनुमान मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed