फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old woman dies under suspicious circumstances sensation spreads

Sonebhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत, फैली सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 02 Mar 2025 03:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 02 Mar 2025 03:02 PM IST
सार

चोपन थाना क्षेत्र के रेडिया गांव में वृद्धा की मौत के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्र बता रहे हैं कि घर में विवाद के बाद गिरने के कारण मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Old woman dies under suspicious circumstances sensation spreads
डा0 चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेडिया में शनिवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घर में विवाद के बाद गिरने से वृद्धा की मौत होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी।
विज्ञापन


रेडिया गांव निवासी गनेश खरवार ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसकी माता जमुनी देवी (60) और पिता लल्लू खरवार दोनों अलग मकान में रहते थे। बताया कि उसके माता-पिता दोनों नशे के आदि थे। माता जमुनी देवी कई दिनों से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन


अस्वस्थ रहने के कारण इधर कुछ दिनों से अच्छे से खाना भी नहीं खा रही थी। कुछ दिनों से खाना छुटा हुआ था। बताया कि शनिवार की रात में नशे के धूत होकर माता-पिता में आपसी विवाद हो गया था। विवाद के दौरान उसकी माता गिर गई थी। इससे उसकी गाल और सिर पर चोंट लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को अवगत कराने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वृद्धा की मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed