फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man who went to graze cattle died due to lightning

Sonebhadra News: पशु चराने गए वृद्ध की बिजली गिरने से मौत

Thu, 25 Jul 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Old man who went to graze cattle died due to lightning
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में बृहस्पतिवार शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वह पशु चराने के लिए पहाड़ी की ओर गया था। एक गाय की भी मौत हुई है। बरया हिनौती गांव निवासी भल्लू (60) घर से लगभग डेढ़ किमी दूर पहाड़ी की ओर गाय लेकर चराने के लिए गए थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। तेज गरज व चमक के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से भल्लू गंभीर रूप से झुलस गए। पास में चर रही उनकी गाय की मौत हो गई। थोड़ी दूर पर मौजूद लोग वहां पहुंचे तो वृद्ध को अचेत देख परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन घोरावल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहेरी गांव में बिजली गिरने से आरती (25) अचेत हो गई। वह घर में सो रही थी। इसी बीच तेज गरज व चमक के साथ घर से कुछ दूरी पर बिजली गिर गई। महिला का सीएचसी में उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed