फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ojha had said that only if you kill Sukhlal, the child's

Sonebhadra News: ओझा ने कहा था कि सुखलाल को मार दोगे तभी बच्चे की आत्मा को मिलेगी शांति

Mon, 23 Oct 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ojha had said that only if you kill Sukhlal, the child's
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम घर में घुसकर वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुर, बहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में ओझा भी शामिल है। मामले में तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि भूत-प्रेत करने के शक में आरोपियों ने ओझा के कहने पर वृद्ध की हत्या की थी। घटना में प्रयुक्त टंगारी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव में शुक्रवार की शाम सुखलाल केवट की घर में घुसकर टंगारी से वारकर हत्या कर दी गई थी। सुखलाल का पट्टीदार जोखू केवट के परिवार से पुराना विवाद चला आ रहा था। मृतक की पत्नी मंती देवी ने तहरीर देकर जोखू, उसकी पत्नी देवरजवा, पुत्र बिंदू, देवान, बहू पुतरिया पर जमीन कब्जा करने की नीयत से पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ ओबरा के निर्देशन में चोपन व जुगैल थाने की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी जोखू, उसकी बहू पुतरिया पत्नी बिंदू व बुद्धन केवट को जुगैल के चौरा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सुखलाल से जमीन का विवाद निपटा लिया गया था। हत्या की वजह भूत-प्रेत का शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदू का चार वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश काफी दिनों से बीमार था। काफी झाड़-फूंक के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ। गत 17 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। उनके रिश्तेदार ओझा बुद्धन ने उन्हें बताया था कि सुखलाल ने बच्चे पर भूत-प्रेत कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की आत्मा को शांति सुखलाल की मौत से ही मिलेगी। इसपर यकीन कर उन्होंने 20 अक्तूबर कोसुखलाल की हत्या कर दी।

एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त टंगारी भी बरामद कर ली गई है। अन्य तीन आरोपियों को भी शीघ्र दबोच लिया जाएगा। पुलिस टीम में चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, जुगैल एसओ रामदरश राम, एसआई जितेंद्र यादव, सुधीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed