फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers who reached to remove the vegetable market had to face opposition

Sonebhadra News: सब्जी मंडी हटाने पहुंचे अफसरों को झेलना पड़ा विरोध

Wed, 18 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Officers who reached to remove the vegetable market had to face opposition
नगर के रामलीला मैदान में वर्षों से चल रहे सब्जी मंडी को हटाने के लिए रेलवे के अफसर मंगलवार को फोर्स के साथ रामलीला मैदान में आ धमके। कार्रवाई के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय नेताओं ने मध्यस्थता कर किसी तरह विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। बावजूद जब कुछ लोग वहां से हटने को राजी नहीं हुए तो टीम ने अतिक्रमण वाले स्थान पर जेसीबी चला दी। सूचना पर नगर के भाजपा नेता व समाजसेवी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेलवे और आरपीएफ के अधिकारियों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि नगर के रामलीला मैदान में सब्जी मंडी 50 वर्ष से भी अधिक समय से लग रही है। रेलवे ने एक दिन पहले अल्टीमेटम जारी कर अचानक जगह खाली करने के लिए कह दिया। लोगों का कहना था कि वर्षों से उनके परिवार की गुजर बसर फल और सब्जी बेचकर हो रही है। अगर रेलवे उन्हें यहां से हटाता है तो वे कहां जाकर व्यवसाय करेंगे। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। बहरहाल भाजपा नेताओं व समाजसेवियों के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने अतिक्रमण हटाने का काम रोक दिया। सब्जी विक्रेताओं को पुन: सब्जी मंडी लगाने की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed