{"_id":"63c0526a96163b6b2b3ba5ab","slug":"officer-employees-will-connect-with-villagers-number-will-be-available-in-one-click-sonbhadra-news-vns693417959","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ग्रामीणों से जुड़ेंगे अधिकारी-कर्मचारी, एक क्लिक में मिलेगा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ग्रामीणों से जुड़ेंगे अधिकारी-कर्मचारी, एक क्लिक में मिलेगा नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत स्तर पर ही शिकायतों के निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार को डीएम ने सोन ग्रामोदय एप लांच किया। किसी भी शिकायत या कार्य के लिए ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। वह घर बैठे एप के माध्यम से समाधान करा सकेंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में एप की लांचिंग करते हुए डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि राजस्व, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, राशन, आंगनबाड़ी, शिक्षा सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहती हैं। इन समस्याओं को ग्राम पंचायत स्तर पर ही निस्तारण कर दिया जाए तो विकास खंड, तहसील स्तर एवं जनपद स्तर पर वही समस्याएं आएंगी जिसका निस्तारण या तो ग्राम पंचायत के द्वारा संभव नहीं है अथवा पंचायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है।
उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से सोन ग्रामोदय एप को डाउनलोड किया जाएगा। इसके लिए पब्लिक को अपना मोबाइल नंबर ओटीपी के माध्यम से पंजीकृत कराना अनिवार्य होगा। सोन ग्रामोदय एप में तहसील, ब्लाक फिर ग्राम पंचायत चयन करना होगा। ग्राम पंचायत चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर उस ग्राम पंचायत स्तर एवं संबंधित ब्लाक व तहसील पर कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों का नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर पब्लिक को दिखने लगेगा। उसके सामने कॉल का बटन भी प्रदर्शित होगा, जिस पर क्लिक करने से संबंधित कर्मचारियों/अधिकारीयों से ग्रामीण जनता सीधे संवाद कर अपनी शिकायत या समस्या साझा कर सकते हैं। समस्या से अवगत कराने के साथ ही निस्तारण और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से मिलने वाले रिस्पांस के बारे में स्टार रेटिंग के माध्यम से फीडबैक दर्ज करने के बाद मैसेज बाक्स मे अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कर सकते हैं। सोन ग्रामोदय एप के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए डीपीआरओ विशाल सिंह को नोडल, दिव्यतोष मिश्र ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तकनीकी सहयोग एवं डीपीसी अनिल केशरी को सूचनाओं व डाटा के संकलन के लिए नामित किया गया है।