{"_id":"5f663e178ebc3ef4745fbcb9","slug":"offer-land-for-obra-tehsil-in-48-hours-sonbhadra-news-vns548241739","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबरा तहसील के लिए 48 घंटे में दें जमीन का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा तहसील के लिए 48 घंटे में दें जमीन का प्रस्ताव
विज्ञापन
ओबरा में प्रस्तावित तहसील भूमि का निरीक्षण करते डीएम एस राजलिंगम।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नवसृजित ओबरा तहसील के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शनिवार को ओबरा में कई भूखंडों और अस्थायी रूप से तहसील चलाने के लिए स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ओबरा तहसील के भवन के लिए टीम बनाकर भूखंडों का प्रस्ताव 48 घंटे के अंदर देने का निर्देश उपजिलाधिकारी सदर को दिया। कहा कि जमीन समतल, उपयुक्त व मुख्य सड़क से लगी होनी चाहिए ताकि आम नागरिकों को तहसील आने-जाने में सुगमता हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही ओबरा तहसील को स्थायी भवन में शुरू किया जाना है। साथ ही स्थायी तहसील भवन के लिए उपयुक्त बेहतर समतल, आवागमन के लिहाज से मुख्य सड़क पर भूखंडों का प्रस्ताव एसडीएम प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने बग्घानाला क्षेत्र, बिल्ली-मारकुण्डी क्षेत्र, सिंचाई विभाग के भवन, साडा के भवन क्षेत्र, पुराना ओबरा डिग्री भवन कालेज भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। नई तहसील को अस्थायी रूप से शुरू करने के लिए पुराना डिग्री कालेज ओबरा की सफाई और लोक निर्माण विभाग से पुराने डिग्री कालेज भवन की उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पुराना डिग्री कालेज ओबरा भवन परिसर में भवन की सफाई, शौचालय, कार्यालय और फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। अस्थायी रूप से ओबरा तहसील संचालित करने के लिए उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी ओबरा और डिप्टी कलेक्टर, एआरओ ओबरा समन्वय के साथ प्रयास जारी रखें।
डीएम ने एसडीएम से कहा कि ओबरा तहसील के स्थायी भवन के लिए चोपन से तेलगुड़वा मुख्य सड़क हाईवे मार्ग पर उपयुक्त व बेहतर भूखंडों का प्रस्ताव दो दिनों के अंदर प्रस्तुत करें ताकि जमीन चयन की कार्रवाई पूरी हो सके और भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया जा सके। इस दौरान एसडीएम डॉ. कृपाशंकर पांडेय, डिप्टी कलेक्टर व सहायक अभिलेख अधिकारी ओबरा सुशील कुमार यादव, खान अधिकारी मोहम्मद महबूब आदि मौजूद रहे।